मुंबई के नयागांव इलाके से मानवता को शर्मसार करने वाला बेहद शर्मनाक घटना सामने आई 

मुंबई के नयागांव इलाके से एक मामला सामने आया है, जहां आरोपी का हवस इतना बढ़ गया कि उसने डेढ़ महीनें के कुत्ते के बच्चे के साथ बेरहमी से बलात्कार किया। क्योंकि सास भी कभी बहू थी में अपनी भूमिका के लिए मशहूर अभिनेत्री जया भट्टाचार्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके यह जानकारी दी। वीडियो में उन्होंने बताया कि इस बेरहम घटना के खिलाफ उन्होंने एफआईआर दर्ज  कराया था।

Dec 25, 2024 - 15:52
 0  6
मुंबई के नयागांव इलाके से मानवता को शर्मसार करने वाला बेहद शर्मनाक घटना सामने आई 
मुंबई, 25 दिसंबर: मुंबई के नया गांव इलाके से एक मामला सामने आया है, जहां आरोपी का हवस इतना बढ़ गया कि उसने डेढ़ महीनें के कुत्ते के बच्चे के साथ बेरहमी से बलात्कार किया। क्योंकि सास भी कभी बहू थी में अपनी भूमिका के लिए मशहूर अभिनेत्री जया भट्टाचार्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके यह जानकारी दी। वीडियो में उन्होंने बताया कि इस बेरहम घटना के खिलाफ उन्होंने एफआईआर दर्ज  कराया था। पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार तो किया लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्यवाही किए बगैर उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। उन्हें उस मासूम के लिए न्याय का इंतजार है।  उन्होंने आगे कहा, "यह सिर्फ इस कुत्ते के बच्चे के बारे में नहीं है, बल्कि उन सभी प्राणियों और यहां तक ​​कि बच्चों के बारे में भी है जो केवल कुछ महीने के हैं, जो अपना दर्द व्यक्त नहीं कर सकते, जो अपना बचाव नहीं कर सकते। हम न्याय की मांग करते हैं। जया ने बताया कि कुत्ते के बच्चे का उचित उपचार चल रहा है। जैसे ही उनका वीडियो वायरल हुआ, अभिनेत्री शिबानी दांडेकर ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया। शिबानी ने वीडियो के नीचे टिप्पणी की, "मैं उसे एक सुरक्षित, प्यारा घर ढूंढने में मदद करना चाहूंगी," जिस पर जया ने जवाब दिया, "बच्चा हमारी देखभाल में है। फिट नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बतादें, जया एक एनजीओ का हिस्सा हैं। जो असहाय जानवरों के देखभाल और उनके लिए आश्रय ढ़ूंढ़ने का काम करता है।
पुलिस की लापरवाही
एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार तो किया लेकिन कुछ ही समय में उसे जमानत पर रिहाई मिल गई। इस घटना से यह पता चलता है कि इंसान मासूम जानवरों के साथ कुछ भी करे प्रशासन उसके खिलाफ कोई कदम नहीं उठाएगा। अगर पुलिस प्रशासन ने इसके खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया तो, आने वाले समय में बलात्कार के मामले कम तो नहीं होंगे लेकिन स्वरूप बदल जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Prashant Singh Journalism Student University Of Lucknow.